फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में कई घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संबंधित थानों में अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में कई लोग घायल हो गए है। घायलों को उपचार के लिए पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया। पीड़ितों की शिकायत पर संबंधित थानों में अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामलों की छानबीन कर रही है।
बृहस्पतिवार को द्वारका एक्सप्रेसवे पर दो अलग-अलग स्थानों पर कार पलट गईं। दोनों हादसों में कार चालकों हल्की चोटें आई हैं। पहला हादसा सुबह करीब 8 बजे बजघेड़ा टोल प्लाजा पर हुआ। यहां पर एक कार अनियंत्रित होकर टोल लेन में पलट गई। मौके पर मौजूद टोलकर्मियों व राहगीरों ने कार के अंदर फंसे चालक को बाहर निकाला। इस हादसे में कार चालक घायल हो गया। उसे एंबुलेंस से पास के अस्पताल में भिजवाया गया।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि द्वारका एक्सप्रेसवे से टोल प्लाजा की ओर जाते समय लेन बदलने के दौरान कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके जांच शुरू कर दी है। कार को क्रेन की मदद से हटाया गया। वहीं, द्वारका एक्सप्रेसवे पर हुए दूसरे हादसे में एक कार ने दूसरी कार में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों कारों के चालकों को मामूली चोटें आईं। हादसे के बाद द्वारका एक्सप्रेसवे पर कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित भी रहा। पुलिस ने दोनों वाहनों को क्रेन से हटाया।
सुशांत लोक थाना क्षेत्र में सेक्टर-42/27 की रेड लाइट के पास फरीदाबाद रोड की ओर से आ रही निजी बस ने ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ऑटो पलट गया व चालक सहित तीन लोग घायल हाे गए। हादसे के बाद बस चालक मौके से भाग गया। ऑटो चालक पिंटू पासवान की शिकायत पर अज्ञात बस चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पिंटू पासवान ने पुलिस को बताया कि वह में ऑटो चलाता है और बुधवार शाम को अपने ऑटो में सवारियों को बिठाकर सेक्टर-56 जा रहा था। जब ऑटो सेक्टर-42 रेड लाइट से आगे पहुंचे तो निजी बस ने टक्कर मार दी। आसपास के लोग घायलों को निजी अस्पताल ले गए। जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल जरनैल सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। बस चालक की पहचान करके जांच में शामिल किया जाएगा।
ट्रक की टक्कर से बिजली का खंभा क्षतिग्रस्त
सेक्टर-56 थाना के अंतर्गत घाटा पुलिया के पास सोमवार की रात ट्रक की टक्कर से बिजली का खंभा क्षतिग्रस्त हो गया। इससे 11 केवी लाइन बाधित हो गई। सेक्टर-56 सब डिवीजन के एसडीओ की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल रविंद्र ने बताया कि बिजली के खंभे को टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक घायल
पटौदी थाना के अंतर्गत खोड़ गांव के पास पानी भरने के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली से उतरे एक युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे उपचार के लिए पीजीआई रोहतक में भर्ती कराया गया है। घायल युवक की पहचान मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश) के करौली गांव निवासी शंकर के रूप में की गई। उसके साथी सोनू ने 11 मार्च को पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल राजीव यादव ने बताया कि युवक को टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें