अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सिटी थाने की पुलिस ने ऑटो चोरी करने के मामले में आरोपी को 10 मार्च को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से चोरी किए गए दो ऑटो बरामद किए हैं। आरोपी की पहचान बुलंदशहर (उत्तर प्रदेश) के दरियापुर गांव निवासी मोहम्मद सादिक (30) के रूप में हुई है। पूछताछ करने पर पता चला कि उसने गुरुग्राम में चोरी की एक अन्य वारदात को भी अंजाम दिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी मोहम्मद सादिक नशा करने का आदी है और उसने मादक पदार्थों की आपूर्ति के लिए 9 मार्च काे भीमनगर क्षेत्र से ऑटो चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि भीमनगर क्षेत्र से सीएनजी ऑटो चोरी के मामले में पीड़ित ने 10 मार्च को सिटी थाने में शिकायत दी थी। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को पकड़ा।