फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: त्योहारों के मद्देनजर रेलवे स्टेशन पर बढ़ाई गई सुरक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
यात्रियों और सामान की जांच की जा रही है
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


फरीदाबाद। दिवाली और छठ जैसे बड़े त्योहारों के नजदीक आते ही फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ बढ़ने लगी है। त्योहारों के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय घटना से बचाव के लिए राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया है।

जीआरपी थाना प्रभारी राजपाल ने बताया कि त्योहारों के समय स्टेशन पर यात्रियों की संख्या सामान्य दिनों की तुलना में कई गुना बढ़ जाती है। इसको देखते हुए सुरक्षा कर्मियों की तैनाती बढ़ा दी गई है। प्लेटफॉर्म, प्रतीक्षालय, टिकट काउंटर और फुटओवर ब्रिज जैसे भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर जवानों की अतिरिक्त ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि स्टेशन परिसर में प्रवेश करने वाले यात्रियों और उनके सामान की गहन जांच की जा रही है। इसके लिए मेटल डिटेक्टर और लगेज स्कैनर की सहायता ली जा रही है।
विज्ञापन



एसएचओ ने यात्रियों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। त्योहारों के दौरान पुलिस की प्राथमिकता यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है ताकि सभी सकुशल अपने गंतव्य तक पहुंच सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें