फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सेक्टर-52 डिवाइडिंग रोड मॉडल रोड के रूप में होगी विकसित

विज्ञापन
विज्ञापन
निगम आयुक्त प्रदीप दहिया ने तीन जगहों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम के आयुक्त प्रदीप दहिया ने बुधवार को अधिकारियों की टीम के साथ वार्ड-21, सेक्टर-56 मार्केट और सेक्टर-56 क्रीक का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ वार्ड पार्षद सोनिया यादव समेत अन्य लोग भी मौजूद रहे। निगमायुक्त ने क्षेत्र का पैदल निरीक्षण कर लोगों से समस्याओं की जानकारी ली और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निगमायुक्त ने सेक्टर-52/आरडी सिटी डिवाइडिंग रोड को मॉडल रोड के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने वार्ड-21 में ड्रेनेज व्यवस्था दुरुस्त करने, रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम को मजबूत बनाने, अतिक्रमण हटाने और सफाई व्यवस्था को बेहतर करने पर विशेष जोर दिया। इस अवसर पर निगमायुक्त हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान के तहत चल रही स्वच्छता ड्राइव में भी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, सेक्टर-56 मार्केट को जोड़ने वाली सड़क का नवीनीकरण, मार्केट में सफाई व दुकानदारों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर बल दिया। इसके साथ ही सेक्टर-56 क्रीक में साफ-सफाई बनाए रखने तथा नियमित निगरानी रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें