फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: स्कूल के चौकीदार ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। नूंह जिले के एक राजकीय कन्या विद्यालय सलंबा में चौकीदार द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान गांव सलंबा निवासी इंदरजीत (36) के रूप में हुई है, जो लंबे समय से विद्यालय में कार्यरत था। बताया जा रहा है कि इंदरजीत ने रविवार देर रात स्कूल के एक कमरे में पंखे से फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
विज्ञापन

घटना का खुलासा सोमवार सुबह उस समय हुआ जब मृतक के छोटे भाई की पत्नी रोजाना की तरह स्कूल में सफाई करने पहुंची। कमरे का दरवाजा खोलते ही उसने इंदरजीत को फंदे पर लटका देखा और शोर मचा दिया। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उसे नीचे उतारा। इसके बाद तुरंत इंदरजीत को मेडिकल कॉलेज नल्हड़ ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही थाना सदर नूंह पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। जांच अधिकारी अजीत के अनुसार, शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। परिजनों का कहना है कि इंदरजीत पिछले कुछ दिनों से मानसिक तनाव में था। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है और पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें