फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: अप्रैल में ही झुलसाने लगी गर्मी, 40 डिग्री पार तापमान से जनजीवन प्रभावित

विज्ञापन
दोपहर के समय सुनी पड़ी सड़क
विज्ञापन
- दोपहर में बाजार सूने, ठंडे पेय पदार्थों की मांग बढ़ी, डॉक्टरों ने दी सावधानी बरतने की सलाह
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी



पिनगवां। क्षेत्र में लगातार बढ़ती गर्मी और लू ने अब लोगों के जनजीवन को स्पष्ट रूप से प्रभावित करना शुरू कर दिया है। अप्रैल माह में ही तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने से हालात जून जैसी गर्मी का अहसास कराने लगे हैं। तेज धूप और गर्म हवाओं के चलते दोपहर के समय बाजारों की रौनक पूरी तरह से गायब नजर आ रही है। लोग केवल जरूरी कार्य होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं, जिससे सड़कों पर आवाजाही भी काफी कम हो गई है।



बाजारों में दुकानदार ग्राहकों का इंतजार करते दिखाई दे रहे हैं। दिन के समय व्यापार पर असर पड़ रहा है और अधिकांश गतिविधियां शाम के समय ही बढ़ रही हैं। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग नींबू शिकंजी, ठंडा पानी, जूस और अन्य शीतल पेय पदार्थों का सहारा ले रहे हैं। जगह-जगह लगी शिकंजी और पानी की दुकानों पर लोगों की भीड़ देखी जा रही है। दुकानदारों का कहना है कि इन दिनों ठंडे पेय पदार्थों की बिक्री में काफी इजाफा हुआ है, जिससे उन्हें कुछ हद तक राहत मिल रही है।
विज्ञापन



प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. मनोज गोयल ने लोगों को गर्मी और लू से बचाव के लिए विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि तेज धूप में बाहर निकलने से बचें और यदि निकलना जरूरी हो तो सिर को कपड़े या टोपी से ढककर रखें। अधिक मात्रा में पानी पीना चाहिए और हल्का व सुपाच्य भोजन करना चाहिए। उन्होंने बच्चों और बुजुर्गों का खास ध्यान रखने की भी अपील की।

लू लगने पर क्या करें और क्या न करें :



डॉ. गोयल ने बताया कि लू लगने की स्थिति में व्यक्ति को तुरंत छायादार स्थान पर ले जाकर ठंडा पानी पिलाना चाहिए और आवश्यकता पड़ने पर तुरंत चिकित्सकीय सलाह लेनी चाहिए।
विज्ञापन

-
बाजार हुए सूने :


ग्रामीण खुर्शीद, रफीक, राहुल और मौसम ने बताया कि इस बार अप्रैल में ही गर्मी ने अपने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। दोपहर के समय बाजार लगभग सूने हो जाते हैं और लोग शाम ढलने के बाद ही खरीदारी के लिए निकलते हैं।स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि गर्मी का यही असर जारी रहा तो आने वाले दिनों में हालात और गंभीर हो सकते हैं। बढ़ती गर्मी न केवल स्वास्थ्य बल्कि दैनिक जीवन और व्यापार पर भी गहरा प्रभाव डाल रही है, जिससे लोगों की चिंताएं बढ़ने लगी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें