फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: स्कूल मुखिया कराएंगे विद्यार्थियों का पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन चरणों की चयन प्रक्रिया के बाद 500 छात्रों को मिलेगा सुपर 100 में दाखिला
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सुपर 100 योजना का लाभ जिले के किसी भी विद्यार्थी से न छूटे, इसके लिए शिक्षा विभाग ने पंजीकरण की जिम्मेदारी स्कूल मुखियाओं को दी है। 10वीं की अर्धवार्षिक परीक्षा में 60 फीसदी या इससे अधिक अंक पाने वाले हर विद्यार्थी का सुपर 100 प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकरण कराना जरूरी होगा। स्कूल मुखिया को सभी विद्यार्थियों को पंजीकरण कराने के बाद इसकी लिखित जानकारी जिला शिक्षा अधिकारी देनी होगी।

सुपर 100 के लिए विद्यार्थियों का चयन तीन चरणों में होगा। पहले चरण में बहुविकल्पीय परीक्षा होगी। इसमें विद्यार्थियों को दूसरे चरण की लिखित परीक्षा देनी होगी। इसके बाद विद्यार्थियों को अंतिम चरण के लिए चुना जाएगा। तीनों चरणों के प्रदर्शन के आधार पर मेरिट तैयार होगी और अंतिम रूप से 500 विद्यार्थियों को सुपर 100 में दाखिला मिलेगा।
विज्ञापन


योजना के तहत चयनित विद्यार्थियों को निशुल्क कोचिंग देकर आईआईटी और मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी कराई जाएगी। विभाग का उद्देश्य ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों को भी बेहतर तैयारी का अवसर देना है। विद्यार्थियों के पंजीकरण में लापरवाही मिलने पर संबंधित स्कूल मुखिया के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


-
विभाग का प्रयास है कि 60 प्रतिशत या इससे अधिक अंक पाने वाला कोई भी विद्यार्थी पंजीकरण से वंचित न रहे। स्कूल मुखिया सभी विद्यार्थियों का पंजीकरण सुनिश्चित करें। योजना के तहत चयनित विद्यार्थियों को निशुल्क कोचिंग मिलेगी, जिससे उन्हें आईआईटी और मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी में मदद मिलेगी। -सुरेंद्र, जिला विज्ञान विशेषज्ञ गुरुग्राम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें