गुरुग्राम। हरियाणा राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद ने सभी जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों को स्कूल-बेस्ड असेसमेंट की निगरानी के लिए नए निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत 6 से 11 जुलाई तक सरकारी स्कूलों में चल रहे स्कूल-बेस्ड असेसमेंट की नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी।
एससीईआरटी के निर्देशों के अनुसार डाइट के शिक्षक, एबीआरसी और बीआरपी की टीमें अलग-अलग स्कूलों का दौरा करेंगी। ये टीमें देखेंगी कि असेसमेंट तय नियमों के अनुसार हो रहा है या नहीं, सभी विद्यार्थी इसमें शामिल हो रहे हैं या नहीं और स्कूलों में आवश्यक सामग्री उपलब्ध है या नहीं। निरीक्षण के दौरान टीम केवल जांच ही नहीं करेगी, बल्कि जरूरत पड़ने पर स्कूल मुखियाओं और शिक्षकों को आवश्यक शैक्षणिक मार्गदर्शन भी देगी। साथ ही स्कूलों में अच्छी व्यवस्थाओं, कमियों और सुझावों को दर्ज किया जाएगा। संवाद