फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: 30 अगस्त तक होंगी ब्लॉक व जिला स्तरीय रचनात्मक प्रतियोगिताएं

विज्ञापन
विज्ञापन
एससीईआरटी ने सभी डाइट संस्थानों को जारी किए निर्देश
विज्ञापन


गुरुग्राम। हरियाणा स्कूल शिक्षा एवं अनुसंधान परिषद (एससीईआरटी) ने सभी डाइट संस्थानों को सत्र 2026-27 के लिए ब्लॉक और जिला स्तर पर विभिन्न रचनात्मक प्रतियोगिताएं आयोजित कराने के निर्देश जारी किए हैं। इन प्रतियोगिताओं का उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देना है। सभी जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं 30 अगस्त तक पूरी कराई जाएंगी।
विज्ञापन


प्रतियोगिताओं में निबंध लेखन, पोस्टर मेकिंग, स्लोगन लेखन, कार्टून मेकिंग और वाद-विवाद शामिल हैं। ये प्रतियोगिताएं दो वर्गों में आयोजित होंगी। पहला वर्ग कक्षा 6 से 8 और दूसरा वर्ग कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए होगा। प्रत्येक वर्ग में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर आने वाले विद्यार्थियों का अलग-अलग चयन किया जाएगा। विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन, लैंगिक समानता, पोषण एवं स्वास्थ्य, नशा मुक्ति, सोशल मीडिया और मानसिक स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, तकनीक एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, सुरक्षित इंटरनेट उपयोग और सतत विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। एससीईआरटी ने निर्देश दिए हैं कि जिला स्तर के विजेताओं की परिणाम सूची के साथ निबंध, पोस्टर, स्लोगन, कार्टून तथा वाद-विवाद प्रतियोगिता की वीडियो 10 सितंबर 2026 तक परिषद को भेजी जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें