फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: 15 जून को चुने जाएंगे जिले के 12 गांवों के सरपंच

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में एक पार्षद, 12 सरपंच व 54 पंच पदों पर होंगे उपचुनाव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। जिले में फर्जी मार्कशीट व अन्य कारणों से 1 पार्षद, 12 सरपंच और 54 वार्ड पंचों को अयोग्य करार दिया गया था। इस कारण यह पद रिक्त हो गए थे। अब इन सीटों को भरने के लिए 15 जून को उपचुनाव का आयोजन होगा। इसके लिए जिला प्रशासन ने हरियाणा राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा पंचायती राज संस्थाओं के उप चुनावों हेतु विस्तृत कार्यक्रम की घोषणा के बाद तैयारियां शुरु कर दी है।
जिला परिषद के वार्ड नंबर 17 के पार्षद के लिए चुनाव होगा। वार्ड नंबर 17 में मोहम्मदाबाद, नसीराबास, नावली, हीरवाड़ी, बघौला, मधापुर, रनियाली, रवा, साकरस, बाईखेड़ा, गुर्जर नंगला, शेखपुर व महूं गांव के लोग मतदान करेंगे। वहीं, 12 गांवों के सरपंच पद के लिए चुनाव होगा। इसमें इंडरी खंड के रोजकामेव व नवाबगढ़, उपमंडल तावडू के अंतर्गत ग्राम पंचायत चीला, सालहाका, डालावास व भाजलाका, उपमंडल फिरोजपुर झिरका के गांव हीरवाड़ी बावनठेडी, उपमंडल पुनहाना के डूडोली, बढ़ाह व भूरियाकी, खंड पिनगवां की जालिका व चादंड़ाका ग्राम पंचायत के सरपंच का चुनाव होगा।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त पंच पद के लिए नूंह खंड की बड़वा, धांधूका, पल्ला, चंदेनी, मरोड़ा, देवला नंगली, बड़का अलीमुद्दीन व कोटला ग्राम पंचायत के कुल 13 वार्ड के पंच चुने जाएंगे। वहीं, इंडरी खंड की खानपुर, खेड़ली कंकर, मछरौली व कुर्थला ग्राम पंचायत के 4 वार्डों में, तावडू खंड की सालहाका, भंगोह, दादू, धुलावट, जलालपुर सोहना, झामुवास, कालरपुरी, खोरी खुर्द, मलहाका, सुनारी, सराय, शिकारपुर, जफराबाद व सीलखो ग्राम पंचायत के 15 वार्डों के, नगीना खंड की गंडूरी, मोहम्मद नगर व उमरी ग्राम पंचायत के 3 वार्ड, फिरोजपुर झिरका खंड बाईखेडा, हीरवाड़ी बावनठेडी, मोहम्मदबास पोल रनियाली ग्राम पंचायत के 8 वार्ड, पुनहाना खंड की भूरियाकी, हथनगांव, जाडोली, जमालगढ़ व नाहरपुर ग्राम पंचायत के 6 वार्ड तथा पिनगवां खंड की सुल्तानपुर पुनहाना, ओथा और मुंढेता ग्राम पंचायत के 5 वार्डों के पंचों के उपचुनाव होंगे।

24 मई से होगा नामांकन: उपचुनाव के लिए 24 मई से लेकर 30 मई तक सुबह 10 बजे से लेकर 3 बजे तक नामांकन भरे जाएंगे। इसमें राजपत्रित अवकाश को नामांकन नहीं भरा जाएगा। 31 मई को नामांकन की जांच होगी तथा 2 जून को दोपहर बाद 3 बजे तक नाम वापिस लिए जा सकेंगे। 15 जून रविवार को सुबह 8 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक मतदान होगा तथा मतदान के तुरंत बाद मतगणना होगी और वहीं पर परिणाम घोषित होगा।
उपचुनावों के लिए रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त



जिला में आगामी पंचायत उपचुनावों के सफल एवं सुचारु संचालन हेतु संबंधित क्षेत्रों में रिटर्निंग अधिकारियों (आरओ) एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारियों (एआरओ) की नियुक्ति कर दी गई है। इन अधिकारियों को निर्वाचन प्रक्रिया के सभी चरणों की निगरानी, नामांकन पत्रों की जांच, मतगणना तथा परिणाम घोषणा तक की संपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। नियुक्त अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे आयोग द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों का पूर्ण रूप से पालन सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

-
राज्य निर्वाचन आयोग, हरियाणा की अधिसूचना अनुसार सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए है कि वे चुनाव संबंधी समस्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें ताकि मई-जून 2025 के मध्यवर्ती पंचायती राज उपचुनावों को सफलतापूर्वक संपन्न कराया जा सके। विश्राम कुमार मीणा, जिला निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें