- एक दिन की पैमाइश के बदले दो दिन का भुगतान मांग रहे फील्ड कानूनगो
संवाद न्यूज एजेंसी।
तावडू।उपमंडल की ग्राम पंचायत भोगीपुर सूबासेड़ी के सरपंच ने स्थानीय राजस्व विभाग के कर्मचारियों पर भूमि की पैमाइश न करने का आरोप लगाया है। जिसके चलते गांवों में विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। मामले को लेकर सरपंच कुलदीप ने एसडीएम को लिखित शिकायत देकर न्याय की गुहार लगाई है।
सरपंच कुलदीप ने बताया कि करीब डेढ़ महीने पहले उन्होंने खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी के माध्यम से प्रस्ताव पास कर तहसीलदार तावडू को भेजा था। जिसमें ग्राम पंचायत के अंतर्गत पंचायती भूमि की पैमाइश करानी थी। लेकिन भूमि की पैमाइश करने में फील्ड कानूनगो आनाकानी कर रहे हैं। फील्ड कानूनगो डीजीपीएस मशीन द्वारा एक दिन की पैमाइश के बदले दो दिन का भुगतान मांग रहे हैं। सरपंच कुलदीप ने बताया कि इसी तरह पहले भी एक दिन की पैमाइश के बदले दो दिन का भुगतान 35 हजार रुपये ले चुके हैं।
कुलदीप ने बताया कि उनके गांव में एससी श्मशान घाट का फंड आया है लेकिन भूमि की पैमाइश नहीं होने के चलते वह काम भी अधर में लटका है। जिससे लोगों को परेशानी हो रही है।
वहीं, नायब तहसीलदार जितेंद्र गिल ने बताया कि यह मामला अभी उनके संज्ञान में आया है। सरपंच डीजीपीएस मशीन की व्यवस्था कर लें, वह विभागीय अधिकारियों को भेजकर पैमाइश करा देंगे।
हत्या के बाद जला रहे थे महिला की लाश
हत्या के बाद जला रहे थे महिला की लाश
हत्या के बाद जला रहे थे महिला की लाश