फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सोहना में सफाई कर्मचारियों ने निकाला जुलूस

विज्ञापन
विज्ञापन
सफाई कर्मचारियों के समर्थन में उतरी बिजली यूनियन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। कस्बे में सफाई कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है। बुधवार को कर्मचारियों ने रोष जुलूस निकालकर मंत्री विपुल गोयल का पुतला फूंका। अब कर्मचारियों के समर्थन में ऑल हरियाणा पावर कॉरपोरेशन वर्कर्स यूनियन भी उतर आई है। इससे हड़ताल कर्मचारियों को काफी बल मिल रहा है।

बुधवार को नगरपरिषद के सफाई कर्मचारी सुबह से ही परिषद गेट के बाहर धरने पर बैठ गए और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इनके समर्थन में बिजली विभाग के कर्मचारी भी उतर आए। सभी ने एकजुट होकर बाजारों में रोष जुलूस निकाला और शहरी स्थानीय निकाय विभाग के मंत्री विपुल गोयल का पुतला फूंका। रोष जुलूस नगरपरिषद कार्यालय से शुरू होकर लेबर चौक पर पहुंचकर समाप्त हुआ। इसका नेतृत्व नगरपरिषद सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान विक्रम सिंह द्वारा किया गया। जुलूस में उत्तेजित कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

इस अवसर पर ऑल हरियाणा पावर कॉरपोरेशन वर्कर्स यूनियन के प्रधान विजयपाल ने कहा कि सरकार सफाई कर्मचारियों के हितों के साथ खिलवाड़ करने में लगी हुई है। आश्वासन के बाद भी मांगों को आज तक पूरा नहीं किया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर सरकार मांगों को पूरा नहीं करती है तो सभी विभागों के कर्मचारी एकजुट होकर बड़ा आंदोलन छेड़ेंगे। इस अवसर पर प्रदीप, बबली, सोनू, सुभाष व सतीश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


कचरे के ढेर में तब्दील शहर
फर्रुखनगर। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण कचरे का संकट अब हाथ से निकलता जा रहा है। बाजारों, रिहायशी इलाकों और सरकारी दफ्तरों में कचरा जमा हो गया है। चारों तरफ बदबू फैलने लगी है और मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है। खासकर, कचरे के ढेरों के पास रहने वाले लोग इस समस्या से सबसे ज्यादा परेशान हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें