फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: उद्योग विहार में सफाई व्यवस्था बदहाल, जगह-जगह कूड़े के ढेर

विज्ञापन
विज्ञापन
उद्यमी बोले-बहुराष्ट्रीय कंपनियों के कार्यालयों वाले क्षेत्र की छवि हो रही खराब
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। शहर के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में शामिल उद्योग विहार में सफाई व्यवस्था की स्थिति लगातार खराब बनी हुई है। क्षेत्र में कई-कई दिनों तक कूड़े का उठान नहीं होने से जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हुए हैं। इससे यहां काम करने वाले कर्मचारियों, उद्यमियों और आसपास आने-जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उद्योगपतियों का कहना है कि उद्योग विहार में कई बहुराष्ट्रीय कंपनियों के कार्यालय हैं। ऐसे में क्षेत्र में सफाई की बदहाल स्थिति से गुरुग्राम की छवि पर भी असर पड़ रहा है।
विज्ञापन


गुड़गांव उद्योग संघ के अध्यक्ष प्रवीण यादव ने बताया कि पूरे उद्योग विहार में सफाई व्यवस्था का बुरा हाल है। कई दिनों तक कूड़ा नहीं उठाया जाता और जगह-जगह कचरे के ढेर लगे रहते हैं। नगर निगम के अधिकारियों को इस समस्या पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। औद्योगिक क्षेत्र में नियमित सफाई और कूड़े का समय पर उठान सुनिश्चित किया जाना चाहिए। उद्यमी किशन अग्रवाल का कहना है कि उद्योग विहार में सफाई व्यवस्था सुधारने की जरूरत है। कई-कई दिन तक कूड़ा नहीं उठता। बहुराष्ट्रीय कंपनियों के कार्यालय होने के कारण इस क्षेत्र की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। वहीं उद्यमी अमर गुप्ता और अजय का कहना कि औद्योगिक क्षेत्र में जगह-जगह कूड़े के ढेर दिखाई देते हैं। इससे कर्मचारियों और यहां आने वाले लोगों को परेशानी होती है। नियमित रूप से कचरा उठाने की व्यवस्था होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें