फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांवों में शहरी विकास की तर्ज पर मिलेंगी सुविधाएं : राव नरबीर

विज्ञापन
विज्ञापन
धनकोट और खेड़की माजरा में विकास कार्यों का निरीक्षण कर उद्योग ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने शुक्रवार को धनकोट और खेड़की माजरा गांवों का दौरा किया। उन्होंने वहां चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान मंत्री ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
राव नरबीर सिंह ने कहा कि गांवों में शहरी क्षेत्रों जैसी आधुनिक जन सुविधाएं सुनिश्चित की जाएंगी। इसका उद्देश्य ग्रामीण और शहरी विकास के बीच के अंतर को समाप्त करना है। उन्होंने अधिकारियों को प्रमुख मार्गों पर ऊंचे गति अवरोधक बनाने के निर्देश दिए। यह कदम पैदल यात्रियों, बच्चों और वाहन चालकों की सुरक्षा के लिए उठाया जाएगा। मंत्री ने जोर दिया कि विकास कार्यों का लक्ष्य केवल ढांचागत निर्माण नहीं है, इसका उद्देश्य आमजन को सुरक्षित और सुविधाजनक सुविधाएं देना भी है। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं का गंभीरता से संज्ञान लेकर प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीवेज और पेयजल व्यवस्था

मंत्री ने सीवेज व्यवस्था से संबंधित ग्रामीणों की मांग पर निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गांवों में सीवर लाइन डालने का काम तभी शुरू हो, जब संबंधित सीवेज शोधन संयंत्र में निस्तारण की समुचित व्यवस्था उपलब्ध हो। इससे भविष्य में ग्रामीणों को जलभराव, गंदगी या अनुचित निस्तारण जैसी समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा। मंत्री ने स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता और आपूर्ति को बेहतर बनाने के लिए भी अधिकारियों को गंभीरता से कार्य करने के निर्देश दिए। मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में संतुलित एवं समान विकास की नीति पर आगे बढ़ रही है। सरकार का प्रयास है कि विकास योजनाओं का लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग और क्षेत्र तक पहुंचे। लोगों को अपने ही गांवों में बेहतर नागरिक सुविधाएं मिलें। उन्होंने अधिकारियों को विकास कार्यों की नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें