फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: मेडिकल स्टोर से लिए गए सैंपल जांच के लिए एफएसएल भेजे

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन की रिमांड पर भेजा गया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। ड्रग कंट्रोल विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बीते सोमवार को झाड़सा चौक स्थित ओम मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। इस दौरान मेडिकल स्टोर संचालक दीपक नागपाल को बिना वैध लाइसेंस के नशीली दवाओं के अवैध भंडारण और बिक्री के आरोप में गिरफ्तार किया गया।
आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया, जिसके बाद एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। उसके पास से 2250 ट्रामाडोल टैबलेट, 220 कोडीन युक्त कोफ्रीक्स सिरप की बोतलें और एक होंडा सिटी कार बरामद की गई। जांच के दौरान यह सामने आया कि आरोपी मेडिकल स्टोर और अपनी कार में रखी नशीली दवाओं के संबंध में कोई भी वैध लाइसेंस या खरीद रिकॉर्ड नहीं दिखा पाया था। इसके बाद बरामद सभी दवाओं को जब्त कर मेडिकल स्टोर को मौके पर ही सील कर दिया गया। बरामद दवाएं नारकोटिक्स नियंत्रण अधिनियम के अंतर्गत प्रतिबंधित श्रेणी में आती हैं। एफएसएल (फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला) में तीन दवाओं के दो-दो सैंपल को भेजा गया है। करीब एक-डेढ़ महीने बाद रिपोर्ट आएगी। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह लंबे समय से जिले में बिना अनुमति के नशीली दवाओं की अवैध बिक्री कर रहा था। वह इन दवाओं को अन्य स्रोतों से खरीदकर मेडिकल स्टोर के माध्यम से ग्राहकों को बेचता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
आरोपी को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया। स्टोर से जब्त दवाओं के सैंपल जांच के लिए एफएसएल भेज दिए गए हैं और मामले की जांच जारी है। -जयंत, एसएआई, एंटी-नारकोटिक सेल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें