फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों संग पटौदी पैलेस पहुंचे सैफ और करीना

विज्ञापन
फिल्म अभिनेता सैफ अली खान व उनकी पत्नी करीना कपूर खान अपने दोनों बेटों के साथ पटौदी पैलेस में जात? - फोटो : Gurgaon
विज्ञापन
पटौदी। फिल्म अभिनेता एवं पटौदी के 10वें नवाब सैफ अली खान पत्नी करीना कपूर खान व दोनों बच्चों तैमूर अली खान व नन्हें मेहमान छोटे नवाब के साथ सोमवार को पटौदी पैलेस पहुंचे। सैफ अली खान दोपहर करीब तीन बजे पटौदी पैलेस पहुंचे, जहां छोटे नवाब की पहली दिवाली धूमधाम से मनाई जाएगी। सैफ अली खान छोटे बेटे के जन्म के बाद उसे लेकर पहली बार पटौदी पैलेस पहुंचे हैं। सैफ अली खान की मां व सिने तारिका शर्मिला टैगोर रविवार को ही पटौदी पैलेस पहुंच गई थी। वहीं उम्मीद जताई जा रही है कि सैफ अली खान, करीना कपूर खान व दोनों बच्चे भी कई सप्ताह पटौदी पैलेस में ठहरेंगे।
विज्ञापन

सोमवार को सैफ-करीना जैसे ही अपने पटौदी पैलेस के मुख्य द्वार पर पहुंचे तो उनके चेहरे पर मुस्कराहट देखने को मिली। सैफ, करीना, तैमूर तथा छोटे नवाब के आने से पहले ही पटौदी पैलेस को सजा दिया गया था। उम्मीद है कि उनके घनिष्ठतम मित्र भी पैलेस में पहुंचेंगे। दोपहर बाद अपने पटौदी पैलेस में पहुंचे सैफ अली खान गाड़ी के आगे बैठे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें