फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रफ्तार पर सुरक्षा का ब्रेक : सरहौल बॉर्डर पर रेंगी जिंदगी

विज्ञापन
सेक्टर 56 की इसी केंद्रीय विहार सोसाइटी के फ्लैट से ध्रुव राठी को पुलिस ने हिरासत में लिया
विज्ञापन
दिल्ली में प्रदर्शन के चलते गुरुग्राम में सख्त नाकेबंदी, ध्रुव राठी हिरासत में, कई विपक्षी नेता नजरबंद
विज्ञापन

नंबर गेम - 02 किमी जाम के कारण घंटों फंसे लोग

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। दिल्ली में सीजेपी के प्रदर्शन को लेकर गुरुग्राम पुलिस के कड़े सुरक्षा इंतजाम शनिवार को आम जनता के लिए बड़ी मुसीबत बन गए। दिल्ली कूच रोकने के लिए पुलिस द्वारा बॉर्डरों पर की गई भारी नाकेबंदी और संदिग्ध वाहनों की जांच के चलते सरहौल बॉर्डर पर करीब दो किलोमीटर लंबा जाम लग गया, जिससे लोग घंटों फंसे रहे और अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए दर-दर भटकते नजर आए। दरअसल, सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने शुक्रवार शाम से ही मुस्तैदी बढ़ा दी थी और इसी अलर्ट के तहत सेक्टर-56 की केंद्रीय विहार सोसाइटी से यू-ट्यूबर ध्रुव राठी को हिरासत में लिया गया, जबकि शहर के 20 से अधिक प्रमुख लोगों और विपक्षी नेताओं को नजरबंद रखा गया ताकि वे समर्थकों के साथ दिल्ली न जा सकें।

ध्रुव राठी के परिवार ने जताया विरोध
सेक्टर-56 की केंद्रीय विहार सोसाइटी के बाहर देर रात से ही लगभग 50 पुलिसकर्मी इकट्ठा हो गए थे। शनिवार सुबह लगभग सवा 8 बजे पुलिस टीम ने फ्लैट में जाकर बेल बजाई तो ध्रुव की मां ने गेट खोला। तभी पुलिस टीम अंदर दाखिल हो गई। सोफे पर ध्रुव पिता के साथ बैठे थे तो पुलिस ने ध्रुव को हिरासत में लिया। इसका विरोध ध्रुव के माता-पिता ने किया। वे जिद पर अड़ गए कि यहीं हाउस अरेस्ट रख सकते हो, साथ किसलिए लेकर जा रहे हो लेकिन कहासुनी के बावजूद पुलिस टीम ध्रुव को अपने साथ ले आई। यहां दिल्ली पुलिस व आईबी की टीम ने उससे पूछताछ की। इसके बाद ध्रुव को सेक्टर-39 अपराध शाखा कार्यालय में हिरासत में रखा गया।
विज्ञापन


बॉर्डर पर रही नाकाबंदी
दिल्ली-गुरुग्राम के सरहौल और कापसहेड़ा बॉर्डर पर पुलिस की सख्त चेकिंग के कारण शनिवार को वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए शुक्रवार शाम से ही बॉर्डर पर तैनात पुलिस की टीमें शनिवार दोपहर बाद तक पूरी तरह मुस्तैद रहीं।इस दौरान दिल्ली की ओर जाने वाले सभी संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों को रोककर सघन जांच की गई। अचानक बढ़ाई गई इस चेकिंग के चलते सरहौल बॉर्डर पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और देखते ही देखते लगभग दो किलोमीटर लंबा भीषण जाम लग गया। बॉर्डर पर बने नाके (चेकपोस्ट) पर हर गाड़ी को जांच के बाद ही आगे जाने दिया जा रहा था, जिसके कारण दोपहर लगभग 3 बजे तक ट्रैफिक की स्थिति बेहद खराब बनी रही।

युवाओं के समूहों पर रही खुफिया विभाग व साइबर सेल की नजर
शहर में सक्रिय युवाओं के समूहों पर खुफिया विभाग की नजर रही। शुक्रवार देर शाम से ही खुफिया विभाग की टीमें शहर के अलग-अलग इलाकों में घूमने लगीं। ये यही पता लगाते रहे थे कि कहीं युवाओं के समूह दिल्ली की ओर कूच तो नहीं करने जा रहे। इसके साथ ही साइबर सेल ने भी शहर के लोगों की ओर से सोशल मीडिया पर की जा रही पोस्ट पर नजर बनाए रखी। इसमें ध्यान रखा गया कि कोई भ्रामक पोस्ट तो सोशल मीडिया पर नहीं डाली जा रही।

प्रदर्शन रोकना लोकतंत्र की हत्या : अनिल पवार
गुरुग्राम। केंद्र सरकार द्वारा जंतर-मंतर पर मजदूर, किसान और कर्मचारियों के शांतिपूर्ण प्रदर्शन को रोके जाने पर तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है। एटक हरियाणा के राज्य महासचिव अनिल पवार ने इसे लोकतंत्र की हत्या और देश में अघोषित आपातकाल बताया है। पवार ने कहा कि सरकार जनता के आक्रोश से घबरा चुकी है। उन्होंने इस आंदोलन को वोट, संविधान और लोकतंत्र बचाने की निर्णायक लड़ाई बताया। पवार ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को इस संघर्ष का प्रतीक कहा। उन्होंने मतदाता सूचियों की सफाई के सरकारी दावे पर सवाल उठाए। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, 30 राज्यों में 13 करोड़ से अधिक नाम प्रभावित हुए हैं, जिसका असर गरीब मजदूरों, प्रवासी श्रमिकों, महिलाओं और बुजुर्गों पर पड़ेगा। पवार ने हरियाणा में एटक और कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यालयों पर पुलिस बल तैनाती की निंदा की। उन्होंने इसे सरकार की घबराहट का संकेत बताया। असली सवाल मतदाता की संप्रभुता का है। ब्यूरो
विज्ञापन


देर रात ही इंडिया गेट से घर आया था ध्रुव
गुरुग्राम। सीजेपी प्रदर्शन को लेकर यू-ट्यूबर ध्रुव राठी को सेक्टर-56 से हिरासत में लिया गया। वह शुक्रवार देर रात दिल्ली से घर लौटा था और उसने इंडिया गेट के सामने से एक वीडियो पोस्ट की थी। उसे सेक्टर-39 क्राइम ब्रांच में रखा गया, जहां मोबाइल प्रयोग की अनुमति नहीं मिली। पुलिस ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने एहतियातन उसे हिरासत में रखने को कहा है। शनिवार को पुलिस ने कई विपक्षी नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं को भी नजरबंद रखा। इनमें डॉ. सारिका वर्मा और भीम सेना के संस्थापक नवाब सतपाल तंवर शामिल थे। तंवर ने कहा कि दिल्ली पुलिस ने भीम सेना को शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी। आया नगर बॉर्डर पर एक युवक को रोका गया, जिसे निजी काम से जाने की पुष्टि के बाद छोड़ दिया गया। ब्यूरो

सेक्टर 56 की इसी केंद्रीय विहार सोसाइटी के फ्लैट से ध्रुव राठी को पुलिस ने हिरासत में लिया

सेक्टर 56 की इसी केंद्रीय विहार सोसाइटी के फ्लैट से ध्रुव राठी को पुलिस ने हिरासत में लिया

सेक्टर 56 की इसी केंद्रीय विहार सोसाइटी के फ्लैट से ध्रुव राठी को पुलिस ने हिरासत में लिया

सेक्टर 56 की इसी केंद्रीय विहार सोसाइटी के फ्लैट से ध्रुव राठी को पुलिस ने हिरासत में लिया

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें