फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: मंदिर में हुई तोड़फोड़ मामले में सात के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
हथीन। आर्य समाज मंदिर रनसीका में हुई तोड़फोड़ के मामले में हथीन थाना पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी हरिकिशन ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि आर्य समाज के प्रधान बलबीर आर्य की शिकायत पर हफीजन, उसके बेटे फरीद, ताहिर, तौफीक , साहिल, शाकिर एवं हाफिज के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

घटना 11 अगस्त की है। आरोपी लाठियां लेकर मंदिर में घुसे और छत पर चढ़कर तोड़फोड़ की थी। मंदिर की पानी निकासी व्यवस्था को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। रनसीका आर्य समाज के प्रधान बलबीर आर्य ने बताया कि गांव मुस्लिम बाहुल्य है।बहुसंख्यक वर्ग के लोग उनपर दबाव बनाकर पलायन को मजबूर करते हैं। इसी के चलते हिंदू समाज के लोग परेशान हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें