फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: डेंगू के संदिग्ध मरीज की हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हथीन। गांव बूराका में डेंगू के संदिग्ध मरीज सात वर्षीय बच्चे अल्फेज पुत्र यूनुस की मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि तेज बुखार होने पर उसको निजी क्लिनिक में दिखाया गया। आराम न मिलने पर उसको नूंह के नल्हड़ मेडिकल कॉलेज में ले जाया गया। वहां से उसको दिल्ली के एक अस्पताल में रेफर कर दिया गया। दिल्ली के अस्पताल में ही उसकी मौत हो गई। उसकी मौत की सूचना मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की एएनएम सरोज ने गांव में पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन

सीएचसी हथीन के कार्यकारी एसएमओ डॉक्टर देवेंद्र कुमार ने बताया कि जिला मुख्यालय पर पोर्टल के माध्यम से बच्चे की मौत की सूचना मिली है। यह केस डेंगू का संदिग्ध केस बताया गया है। गांव बूराका में बुखार के कई मरीज भी हैं। उन्होंने बताया कि जांच करके सम्बन्धित गांव का सर्वेक्षण कराकर फॉगिंग कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि जिस मोहल्ले के निवासी बच्चे की मौत हुई है उसके पड़ोस के घरों में भी विभागीय टीम भेजकर रिपोर्ट ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें