फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: वर्ष 2025- 26 में विकास कार्यों पर खर्च होंगे 66 करोड़ रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
सोहना नगरपरिषद का वार्षिक बजट पारित, विभिन्न मदों से करीब 77 करोड़ रुपये की होगी आमदनी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

सोहना। सोहना नगरपरिषद विभाग वर्ष 2025- 26 में क्षेत्र के विकास कार्यों पर करीब 66 करोड़ रुपये की राशि खर्च करेगा। जिसमें सड़कें, नालियां, स्ट्रीट लाइट, हार्वेस्टिंग, वेतन, सफाई, पेंशन आदि शामिल हैं।
विज्ञापन

परिषद का विकास कराने पर ज्यादा फोकस रहेगा। उक्त राशि विभाग को विकास शुल्क, स्टाम्प ड्यूटी, प्रॉपर्टी टैक्स आदि से प्राप्त होगी। विभाग को आने वाले वर्ष में विभिन्न मदों से करीब 77 करोड़ रुपये की आमदनी होगी। उक्त बजट प्रस्ताव को सभी पार्षदों ने मंजूरी दे दी है। सोहना नगरपरिषद सभागार में परिषद बोर्ड की बैठक दोपहर बाद संपन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता नवनियुक्त चेयरपर्सन प्रीति बागड़ी द्वारा की गई थी। उक्त बैठक वित्तीय वर्ष 2025- 26 के वार्षिक अनुमानित बजट की मंजूरी के लिए आमंत्रित की थी। नगरपरिषद कार्यकारी अधिकारी सुमनलता ने बताया कि परिषद के वार्षिक बजट प्रस्ताव को सभी पार्षदों ने सर्वसम्मति से मंजूरी प्रदान कर दी है। उक्त बजट अनुमानित है। आने वाले वर्ष में सफाई, स्ट्रीट लाइट आदि पर फोकस होगा। प्रस्ताव को मंजूरी लेने के लिए डीएमसी गुरुग्राम के पास प्रेषित किया जाएगा।
विज्ञापन



इनसे होगी आय

स्टाम्प ड्यूटी- 32 करोड़ रुपये
ब्याज एफडी- 4 करोड़ रुपये

प्रॉपर्टी टैक्स- 2 करोड़ रुपये

फायर टैक्स- 5 लाख रुपये

विकास शुल्क- 50 लाख रुपये

भूमि बिक्री- 1 करोड़ रुपये

ईएमडी फीस- 75 लाख रुपये

विज्ञापन शुल्क- 1 करोड़ रुपये

-

इन पर होगा खर्च

वेतन- 13 करोड़ रुपये

बिजली- 1 करोड़ रुपये

पेट्रोल डीजल- 50 लाख रुपये

मशीनरी, वाहन- 1 करोड़ रुपये

सड़क, हार्वेस्टिंग- 12 करोड़ रुपये

सफाई- 5 करोड़ रुपये

पब्लिक लाइट- 1 करोड़ रुपये

सीवर- 50 लाख रुपये

फर्नीचर- 20 लाख रुपये

बांध- 20 लाख रुपये
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें