फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: इंस्टाग्राम दोस्त से मिलने पहुंची किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
विरोध करने पर दी जान से मारने की धमकी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सदर थाना क्षेत्र में इंस्टाग्राम दोस्त से मिलने पहुंची किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। युवक ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन

शिकायत मिलने पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, बिहार की 16 साल की किशोरी ने बताया कि वह सदर थाना क्षेत्र में रहती है। उसकी दोस्ती कुछ समय पहले आदेश से इंस्टाग्राम के माध्यम से हुई थी। 22 मार्च को आदेश ने उसे मिलने के लिए हंस एंक्लेव में बुलाया था। आरोप है कि जब वह आदेश से मिलने पहुंची तो वहां उसके दोस्त मोहित, नितिन व हर्ष फोगाट भी मौजूद थे। आरोप है कि इन्होंने जबरन शारीरिक संबंध बनाए। विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। वहां से तो पीड़िता अपने घर आ गई, लेकिन गुमशुम रहने लगी। जब परिजनों ने कारण पूछा तो पीड़िता ने आपबीती बताई। परिजनों के साथ वह थाने पहुंची और शिकायत देकर केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें