फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस कटर से एटीएम काटकर 13.78 लाख रुपये चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। सेक्टर-75 ए स्थित सुजुकी कंपनी के बाहर स्थित आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम को गैस कटर से काटकर 13.78 लाख रुपये चोरी कर लिए। एटीएम का रखरखाव करने वाली कंपनी के कर्मचारी की शिकायत पर खेड़कीदौला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दिल्ली के जगतपुरी निवासी धीरेंद्र यादव ने पुलिस को बताया कि वह पेमेंट सर्विस कंपनी में काम करते हैं। उनकी कंपनी एटीएम के रखरखाव समेत मशीन में पैसे डालने व तकनीकी खामियों को दूर करने का काम करती है। शनिवार को उन्हें सूचना मिली कि सेक्टर-75 ए
स्थित सुजुकी कंपनी के बाहर लगे आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम को काटकर पैसे चोरी कर लिए गए हैं। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे तो देखा कि मशीन को गैस कटर से काटा गया है और उसमें रखे 13.78 लाख रुपये गायब है। खास बात यह है कि चोरों ने वारदात से पहले सीसीटीवी कैमरे पर काले रंग का स्प्रे भी कर दिया, ताकि उनकी पहचान न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें