फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सेवानिवृत फौजी के बैंक खाते से निकाले 10.61 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
18 अगस्त से पांच सितंबर तक 30 बार में निकाली राशि, कोई ओटीपी और मैसेज नहीं आया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जालसाजों ने सेवानिवृत फौजी के बैंक खाते से 10 लाख 61 हजार 774 रुपये निकाल लिए, जबकि उनके पास न तो कोई ओटीपी आया और न ही कोई मैसेज। पांच सितंबर को जब वह एटीएम बूथ से रुपये निकालने के लिए गए तो उनके बैंक खाते से रुपये कम होने के बारे में पता चला। पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने साइबर अपराध थाना मानेसर में एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

फर्रुखनगर के सेकपुर माजरी गांव निवासी सेवानिवृत फौजी सुनील कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पांच सितंबर को एमटीएम बूथ से रुपये निकाल रहा था तो उसको अपने बैंक खाते में करीब 10.50 लाख रुपये कम मिले। जब सुनील कुमार ने पंजाब नेशनल बैंक में जाकर अपने खाते के बारे में जानकारी ली तो पता चला कि 18 अगस्त से पांच सितंबर के बीच उनके बैंक खाते से 30 बार में कुल 10,61,774 रुपये निकाले गए हैं। जब बैंक कर्मचारियों से रुपये निकलने के बारे में पूछा गया तो कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। बैंक शाखा प्रबंधन की ओर से कहा गया कि यदि आपने ट्रांजेक्शन नहीं की है तो आपके साथ साइबर ठगी हुई है। इसके बाद सेवानिवृत फौजी सुनील कुमार ने हेल्पलाइन नंबर 1930 पर अपनी शिकायत दर्ज कराई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें