गुरुग्राम। 58वीं राज्य स्तरीय लॉन टेनिस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों से विधायक मुकेश शर्मा ने रविवार को मुलाकात की। उन्होंने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मुझे अपने इन युवा खिलाड़ियों की सफलता पर गर्व है। गुरुग्राम के खिलाड़ियों को हर संभव सुविधा और सहयोग उपलब्ध कराने के लिए मैं हमेशा समर्पित हूं, ताकि वे भविष्य में भी प्रदेश और देश का नाम रोशन कर सके। प्रतियोगिता का आयोजन यमुनानगर में 12 से 14 सितंबर के बीच शिक्षा विभाग की ओर से हुआ था। इस प्रतियोगिता में 17 और 19 आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने भाग लिया था। जहां 19 आयु वर्ग की टीम में मोहित शर्मा, कनिष्क यादव, पार्थ वर्मा, नव्या और आर्यमन शामिल थे। इन विजेता खिलाड़ियों ने गुरुग्राम विधायक के मार्गदर्शन और समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया। संवाद