फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: योग प्रतियोगिता में आरपीएस और नवचेतना स्कूल ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरुग्राम। पालम विहार स्थित जेम्स मिलेनियम स्कूल में सातवीं जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लेकर योग की अलग-अलग विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मुकाबलों में खिलाड़ियों के बीच कड़ा प्रतिस्पर्धा देखने को मिली।

टीम इवेंट के 5 से 8 वर्ष आयु वर्ग के लड़कों में आरपीएस स्कूल सेक्टर-89 की टीम ने पहला और नवचेतना स्कूल की टीम ने दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं, 8 से 11 वर्ष आयु वर्ग में नवचेतना स्कूल की टीम प्रथम और अर्श विद्या स्कूल की टीम द्वितीय स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिदमिक इवेंट के 8 से 11 वर्ष आयु वर्ग की लड़कियों में आरपीएस स्कूल सेक्टर-89 और श्रीराम स्कूल सेक्टर-64 की टीम ने संयुक्त रूप से पहला स्थान प्राप्त किया। सूरज स्कूल सेक्टर-75 की टीम दूसरे और हेरिटेज स्कूल व नवचेतना स्कूल की टीम तीसरे स्थान पर रही। इसी आयु वर्ग के लड़कों में आरपीएस स्कूल सेक्टर-89 की टीम प्रथम, नवचेतना स्कूल की टीम द्वितीय और सूरज स्कूल मानेसर की टीम तृतीय स्थान पर रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें