गुरुग्राम। सोशल मीडिया पर एक बार फिर सेक्टर-10 नागरिक अस्पताल की व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए। यह वीडियो पिछले करीब पांच दिन से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें इलाज के दौरान महंगी दवाएं बाहर से खरीदने और खून की व्यवस्था खुद करने के आरोप लगाए गए हैं।
वीडियो में ब्लॉगर कमलेश चौधरी ने बताया कि कुछ दिन पहले बेटी को बुखार और प्लेटलेट्स कम होने की समस्या के चलते नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसे अस्पताल के बेसमेंट स्थित डेंगू वार्ड में भर्ती कर उपचार दिया गया। हालांकि, अब उनकी बेटी की तबीयत ठीक है और उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
उन्होंने का आरोप है कि उपचार के दौरान डॉक्टरों ने कई दवाएं लिखीं, लेकिन अस्पताल के दवा काउंटर से इनमें से कुछ ही दवाएं उपलब्ध कराई गईं। बाकी महंगी दवाएं उन्हें बाहर की दुकानों से खरीदनी पड़ीं। इतना ही नहीं, बेटी के उपचार के लिए खून की व्यवस्था भी उन्हें बाहर से करनी के लिए कहा गया। उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं और स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल उठाए हैं। संवाद