फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिफ्ट देकर खिलौना व्यापारी को लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। इफ्को चौक पर वाहन का इंतजार कर रहे एक खिलौना व्यापारी को कार में सवार चार बदमाशों ने लिफ्ट देकर हथियारों के बल पर लूट लिया। लूटपाट के बाद यूटर्न लेकर उसे फ्लाईओवर पर धक्का देकर भाग गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ज्योति पार्क में रहने वाले संजय गाबा ने बताया कि वह प्लास्टिक के खिलौनों के व्यापारी हैं। शनिवार सुबह दिल्ली के करोल बाग से खिलौनों की नई खेप खरीदने के लिए घर से निकले। उनकी जेब में साढ़े 22 हजार रुपये थे। इफ्को चौक पर दिल्ली जाने वाले वाहन के लिए खड़े थे। इस बीच वहां आई एक कार में सवार चार युवकों ने उन्हें लिफ्ट देेने के बहाने बैठा लिया। उसके बाद हथियार निकाल लिए। शंकर चौक के पास उनसे साढ़े 22 हजार रुपये छीनने के बाद कार को यूटर्न कर इफ्को चौक की ओर ले आए। यहां फ्लाईओवर पर कार की खिड़की खोलकर उन्हें धक्का देकर भाग गए। सूचना देकर पुलिस को मौके पर बुलाया। पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। चौक पर लगे सीसीटीवी फुटेज से कार की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें