फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगम अधिकारियों का कारनामा, शिकायतकर्ता का ही घर तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। गांव नूरपुर झाड़सा में एक युवक को जोहड़ पर किए जा रहे अवैध कब्जे की शिकायत करने का बड़ा खामियाजा भुगतना पड़ा है। निगम अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर शिकायतकर्ता के घर को ही तोड़ दिया। अब पीड़ित युवक की शिकायत के बाद निगम अधिकारियों पर कार्रवाई भी नहीं की जा रही। पीड़ित ने इस मामले में स्टेट विजिलेंस ब्यूरो में भी शिकायत की है।
विज्ञापन

नूरपुर झाड़सा के विनोद ने बताया कि उनके गांव में जोहड़ पर कुछ लोगों ने कब्जा कर रखा है। उस पर अवैध रूप से मकान बना रखे हैं। काफी समय पहले इसकी शिकायत निगम में की थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद सीएम विंडो पर इसकी शिकायत की तो मौके पर कर्मचारियों, जेसीबी के साथ आए निगम अधिकारियों ने जोहड़ की पैमाइश के बाद अवैध कब्जों को नजरंदाज करते हुए उनके ही घर के एक हिस्से पर जेसीबी चलवा दी। उन्होंने विरोध किया लेकिन अधिकारियों ने एक न सुनी। अब उन्होंने स्टेट विजिलेंस ब्यूरो में शिकायत दी है। निगम कमिश्नर मुकेश कुमार आहूजा का कहना है कि जांच की जा रही है, जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें