फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: पक्का करने और समय से वेतन की मांग को लेकर रोडवेज कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरुग्राम। हरियाणा रोडवेज के कच्चे कर्मचारियों ने अपनी कई मांगों को लेकर सोमवार को बस डिपो परिसर में प्रदर्शन किया। इस दौरान कई रूट प्रभावित हुए हैं, जिससे यात्रियों को परेशानी हुई। शाम को कर्मचारियों की ओर से एक ज्ञापन भी सौंपा गया। इस दौरान 40 से ज्यादा कर्मचारियों ने प्रदर्शन में हिस्सा लिया।
विज्ञापन


रोडवेज कर्मचारी शिव कुमार शर्मा ने बताया कि 2016 में हरियाणा रोडवेज में कच्चे कर्मचारी के तौर पर नियुक्त हुए थे। 10 साल बीत जाने के बाद भी उनके बैच को पक्का नहीं किया गया। 2018 में लगाए गए कच्चे कर्मचारियों को सरकार ने पक्का कर दिया है। इसके साथ ही वेतन भी समय पर नहीं आता है। इसकी वजह से काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने बीते कुछ महीने से उन्हें ओवर टाइम का भी भुगतान नहीं किया जा रहा है। अगर मांगे पूरी नहीं की गई तो वह फिर से प्रदर्शन करेंगे और जबतक मांग पूरी नहीं हो जाती है तब तक प्रदर्शन बंद नहीं किया जाएगा। गुरुग्राम डिपो के ट्रैफिक प्रबंधक अभिनव ने बताया कि प्रदर्शन को लेकर पहले से तैयारी की गई थी। सभी रूट सामान्य रूप से चलते रहें। यात्रियों को परेशानी नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें