फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: हरिद्वार गई रोडवेज बस हुई खराब

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। गुरुग्राम से हरिद्वार गई हरियाणा रोडवेज की एक बस में तकनीकी खराबी आ गई। इस दौरान बस को बीच रास्ते में ही रोकना पड़ा और इंजन पर पानी डालना पड़ा। इस दौरान बस में सफर कर रहे यात्रियों को काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन

डिपो प्रबंधन की तरफ से गुरुग्राम से हरिद्वार के लिए एसी बस को लगाया गया था। एसी बस में सवारियां भी ठीक मिल रही थीं। अब इस रूट पर सामान्य बस को लगाया हुआ है। बस में तकनीकी खराबी आने पर उसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
गुरुग्राम रोडवेज के महाप्रबंधक भरत भूषण गोगिया ने बताया कि एसी बस के लिए अस्थायी तौर पर परमिट मिला था। स्थायी रूप से परमिट लेने के लिए आवेदन किया जा चुका है। जल्द ही इस रूट पर एसी को लगाया जाएगा। बस में आई तकनीकी खराबी को जल्द ही ठीक कराया जाएगा ताकि यात्री आराम से अपने गंतव्य तक जा सकें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें