फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सरस्वती कुंज में तोड़फोड़ अभियान चलाया

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। जिला नगर योजनाकार विभाग की प्रवर्तन शाखा ने शनिवार को सरस्वती कुंज में तोड़फोड़ अभियान चलाया। टीम ने दो अवैध निर्माणाधीन मकानों समेत 350 झुग्गियों को तोड़ दिया। डीटीपीई अमित मधोलिया ने बताया कि सेक्टर 53 स्थित सरस्वती कुंज में पुलिस बल की मदद से तोड़फोड़ अभियान चलाया गया। उन्होंने कहा कि सरस्वती कुंज के अंदर सड़कों के साथ काफी संख्या में झुग्गियां बस गई थीं। अधिकारी ने बताया कि सभी को सड़क के पास से झुग्गियों को हटाने को कहा गया था लेकिन लोगों ने ऐसा नहीं किया। शनिवार को जेसीबी की मदद से झुग्गियों को हटा दिया गया। लगभग 350 झुग्गियां, दो निर्माणाधीन भवनों और चहारदीवारी को भी ध्वस्त कर दिया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें