फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: तीन दिनों में सड़कें होंगी गड्ढामुक्त, नोडल अधिकारी नियुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
अभियान के तहत सड़कों की मरम्मत शुरू, 35 टीमों का हुआ गठन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। बरसात के दौरान टूटी और क्षतिग्रस्त सड़कों को दुरुस्त करने के लिए नगर निगम ने विशेष अभियान की शुरुआत की है। इसके तहत अगले तीन दिनों में नगर निगम के अधीन सभी सड़कों और गलियों को गड्ढा मुक्त बनाने का लक्ष्य रखा गया है। जोन स्तर पर संयुक्त आयुक्तों को नोडल अधिकारी बनाया गया है।
रविवार को नगर निगम कार्यालय में आयोजित बैठक में निगम आयुक्त डा. नरहरि सिंह बांगड़ ने उक्त जानकारी दी गई। निगम आयुक्त के निर्देश पर निगम की इंजीनियरिंग शाखा द्वारा सभी 35 वार्डों में कनिष्ठ अभियंता के नेतृत्व में 35 समर्पित टीमों का गठन करके सड़काें के गढ्ढे भरने का कार्य रविवार को शुरू कर दिया है। टीमों के पास पर्याप्त संख्या में मजदूर, मशीनरी व अन्य संसाधनों की व्यवस्था है। ये टीमें सड़कों के गड्ढे भरने के साथ ही सीवरेज मैनहोल के टूटे ढक्कन और जालियों को भी दुरूस्त करवाना अभियान के दौरान सुनिश्चित करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


निगमायुक्त ने बताया कि सभी संयुक्त आयुक्त अपने-अपने जोन में सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के कार्य का निरीक्षण करेंगे। संबंधित वार्ड के निवर्तमान पार्षद और आरडब्ल्यूए के साथ मिलकर प्राथमिकताओं के आधार पर कार्य पूर्ण कराना सुनिश्चित करेंगे। चीफ इंजीनियर, कार्यकारी अभियंता तथा सहायक अभियंता भी अपने-अपने क्षेत्रों का दौरा करेंगे। बैठक में अतिरिक्त आयुक्त वाईएस गुप्ता, संयुक्त आयुक्त प्रदीप कुमार, डा. नरेश कुमार और अखिलेश यादव, डीआरओ विजय यादव, चीफ इंजीनियर मनोज यादव सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें