फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: तारकोल की कमी से मानेसर में सड़क मरम्मत कार्य प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
युद्ध का विकास कार्यों पर दिखने लगा असर, गड्ढों से बढ़ी लोगों और ट्रक चालकों की परेशानी
विज्ञापन

नंबर गेम - 9 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट तैयार
संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव का असर अब विकास कार्यों पर भी दिखने लगा है। खाड़ी क्षेत्र से आने वाला कच्चा तेल महंगा हो रहा है, जिससे निर्माण कार्यों और बड़े प्रोजेक्ट्स की लागत बढ़ गई है। इसके कारण कई जगह विकास कार्य धीमे पड़ गए हैं और योजनाएं प्रभावित होने लगी हैं।

मानेसर के औद्योगिक क्षेत्र में सड़कों की मरम्मत का काम तारकोल की कमी के कारण प्रभावित हो रहा है। एचएसआईआईडीसी की ओर से सेक्टर-8 की सड़कों को सुधारने के लिए करीब 9 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट तैयार किया गया है। इसके लिए एस्टीमेट बनाकर टेंडर भी जारी किया जा चुका है और एजेंसी को काम सौंप दिया गया है लेकिन सड़क निर्माण में इस्तेमाल होने वाले जरूरी तारकोल की सप्लाई कम होने के कारण काम शुरू होने में देरी हो रही है। अधिकारियों का कहना है कि कच्चे तेल की कीमतों और आपूर्ति में अस्थिरता की वजह से तारकोल की उपलब्धता प्रभावित हुई है।
विज्ञापन




इसके अलावा, आईएमटी मानेसर के सेक्टर-एक में भी सड़कों की मरम्मत का काम प्रस्तावित है। मानेसर के कई इलाकों में सड़कों की हालत काफी खराब हो गई है। जगह-जगह गड्ढे होने और सड़कें टूटने के कारण लोगों को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर मालवाहक ट्रकों के लिए यह समस्या और भी गंभीर हो गई है। ट्रक चालकों को खराब सड़कों की वजह से धीमी गति से चलना पड़ता है, जिससे समय ज्यादा लगता है और सामान पहुंचाने में देरी होती है।


यहां सड़कों की हालत खराब
मानेसर के साथ-साथ गुरुग्राम के कई इलाकों में भी सड़कों की हालत खराब होने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। जगह-जगह टूटी सड़कें और गहरे गड्ढे होने के कारण आवाजाही मुश्किल हो गई है। प्रशासन ने शहर की कई सड़कों को सुधारने की योजना बनाई है लेकिन तारकोल की कमी के कारण काम धीमा पड़ गया है। इसका सीधा असर आम लोगों पर पड़ रहा है, जिन्हें खराब सड़कों पर ही सफर करना पड़ रहा है। लक्ष्मण विहार, पालम विहार, सुशांत लोक, ओल्ड दिल्ली रोड, सेक्टर-38, 5, 39, 45, 46, 55, 56 और उद्योग विहार जैसे इलाकों में सड़क निर्माण और मरम्मत के काम सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। फिलहाल लोगों को लंबे समय तक टूटी-फूटी सड़कों और गड्ढों के बीच से ही गुजरना पड़ेगा, जिससे रोजमर्रा की जिंदगी में दिक्कतें बढ़ रही हैं।
विज्ञापन





-

जैसे ही सामग्री की आपूर्ति सामान्य होगी, विकास कार्यों को तेजी से पूरा किया जाएगा। मानेसर के सेक्टर एक में भी सड़कों का मरम्मत कार्य कराना है। -यशस्वी वर्मा, कार्यकारी अभियंता, एचएसआईआईडीसी





विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें