फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: अग्रिशमन कर्मियों की हड़ताल 12वें दिन भी रही जारी

विज्ञापन
हड़ताल पर बैठे कर्मचारी।
विज्ञापन
बोले- 22 सूत्रीय मांगों पर नहीं किया गया विचार तो हड़ताल जारी रहेगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। अग्रिशमन विभाग के कर्मचारियों द्वारा की जा रही हड़ताल 12 वें दिन भी जिला प्रधान साहून खान की अध्यक्षता में सेक्टर-29 स्थित दमकल केंद्र पर जारी रही। उन्होंने कहा कि अग्रिशमन विभाग के कर्मचारियों द्वारा की जा रही मांगों को सरकार लगातार अनदेखा कर रही है, जिसको लेकर कर्मचारियों में रोष बढ़ता जा रहा है।
22 सूत्रीय मांगों पर कोई विचार नहीं किया गया तो हड़ताल को और आगे बढ़ाया जाएगा। मांगों को लेकर पिछले 11 दिन से हड़ताल पर बैठे दमकल कर्मचारियों की शहरी स्थानीय निकाय मंत्री के साथ हुई बैठक बेनतीजा रही। कर्मचारी नेताओं राजेश कुमार, ज्ञान चंद, तेजपाल ने हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों को पूरा समर्थन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनका कहना है कि दमकल कर्मचारियों ने 2,268 स्वीकृत पदों पर सभी कच्चे कर्मचारियों के मर्ज कर समान काम-समान वेतन देने और 2 साल की पॉलिसी बनाकर उन्हें पक्का करने की मांग दोहराई। इसके साथ ही जोखिम भरे काम को देखते हुए सभी कर्मचारियों को पुलिस की तर्ज पर हर महीने 5,000 रुपये जोखिम भत्ता देने की मांग की गई। उनकी अन्य मांगों में वर्दी व धुलाई भत्ते में बढ़ोतरी, पुरानी पेंशन बहाली, समय पर मेडिकल भत्ता और निजीकरण पर रोक लगाकर विभाग का विस्तार करना शामिल है। धरने पर महावीर शर्मा, दलजीत शर्मा, सतपाल, नवीन, राजकुमार, अनिल कुमार, सुरजीत, हरिओम, नरेंद्र यादव और इकबाल ने संबोधित किया। धरने में सैकड़ों कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें