फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: अधिकारियों की सीधी निगरानी में होंगे सड़क निर्माण कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
घटिया सामग्री के इस्तेमाल का खुलासा होने के बाद निगम सख्त
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। मालिबू टाउन और सेक्टर-51 में सड़क निर्माण में घटिया सामग्री के इस्तेमाल का खुलासा होने के बाद नगर निगम सख्त हो गया है। निगम आयुक्त प्रदीप दहिया ने निर्देश दिए हैं कि अब से सभी सड़क निर्माण कार्य अधिकारियों की सीधी निगरानी में होंगे।
आयुक्त के आदेश के अनुसार सड़क निर्माण कार्य शुरू होने से लेकर पूरा होने तक कनिष्ठ अभियंता (जेई) और एसडीओ को अनिवार्य रूप से मौके पर उपस्थित रहना होगा। इसका उद्देश्य निर्माण सामग्री की गुणवत्ता सुनिश्चित करना और कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही को रोकना है। निगम आयुक्त ने चेतावनी दी है कि यदि निरीक्षण के दौरान सड़क निर्माण में फिर से घटिया सामग्री या लापरवाही पाई जाती है तो न केवल संबंधित निर्माण एजेंसी पर सख्त कार्रवाई होगी, बल्कि पर्यवेक्षक अधिकारियों (जेई और एसडीओ) पर भी गाज गिरेगी।
विज्ञापन


एजेंसी को कारण बताओ नोटिस
सेक्टर-51 में घटिया निर्माण सामग्री के मामले में निगम ने संबंधित निर्माण एजेंसी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। हालांकि, एजेंसी ने अपनी मशीन खराब होने की बात कहकर टालने की कोशिश की, लेकिन निगम आयुक्त ने इस बहाने को अस्वीकार करते हुए एजेंसी के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


अन्य सड़कों की भी जांच के निर्देश
नगर निगम आयुक्त प्रदीप दहिया ने इंजीनियरिंग विंग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि उनके क्षेत्र में जितने भी सड़क मरम्मत के काम चल रहे हैं उनकी गुणवत्ता की जांच की जाए। किसी भी सूरत में गुणवत्ता के साथ समझौता नहीं किया जाए। मुख्य अभियंता ने सड़कों को गड्ढा मुक्त करने में भी किसी प्रकार की कोई लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें