फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: मेट्रो स्टेशनों के लिए मिट्टी की जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
ओल्ड गुरुग्राम को जोड़ने वाली 28.05 किमी लंबी मेट्रो परियोजना में मिलेनियम सिटी से साइबर सिटी तक बनेगा कॉरिडोर
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो परियोजना के पहले चरण में मिलेनियम सिटी सेंटर से सेक्टर-नौ तक 14 स्टेशनों के लिए मिट्टी की जांच शुरू करा दी गई है। नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजे जाएंगे। भू-तकनीकी जांच (जियो टेक्निकल) कार्य बसई फ्लाईओवर और सेक्टर-33 समेत अन्य जगहों पर किए जा रहे हैं।
ओल्ड गुरुग्राम को जोड़ने वाली 28.05 किलोमीटर लंबी मेट्रो में मिलेनियम सिटी से साइबर सिटी तक कॉरिडोर का निर्माण होना है। गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड (जीएमआरएल) ने पहले चरण में मिलेनियम सिटी सेंटर से सेक्टर-9 तक 14 स्टेशनों वाली जगहों पर मिट्टी की जांच शुरू करा दी है। इसके लिए कंपनी ने तीन-चार जगहों पर मशीने लगाकर बोर करना शुरू कर दिया है। इसके तहत 30 मीटर गहरा बोरवेल कर मिट्टी के नमूने लेकर जांच की जाएगी। मिट्टी की जांच के आधार पर मेट्रो स्टेशनों के पिलर का स्ट्रक्चर बनेगा। पहले चरण के सिविल वर्क के लिए कार्य एक एजेंसी को दिया गया है और पाइल टेस्टिंग का काम चल रहा है।
विज्ञापन

पहले चरण में मिलेनियम सिटी सेंटर से सेक्टर-9, द्वारका एक्सप्रेसवे तक वायाडक्ट और 14 एलिवेटेड मेट्रो स्टेशन तैयार किए जाएंगे। सेक्टर-33 में डिपो तक एक रैम्प, बख्तावर चौक पर पर अंडरपास और बसई से द्वारका एक्सप्रेसवे तक 1.85 किमी पर स्ट्रक्चर का निर्माण किया जाएगा। जीएमआरएल ने डिटेल डिजाइन कंसल्टेंट (डीडीसी) के लिए फ्रांस की कंपनी सिस्ट्रा को रखा है। कंपनी पहले चरण के मेट्रो स्टेशनों का स्ट्रक्चर डिजाइन तैयार कर चुकी है। मेट्रो कॉरिडोर के निर्माण के लिए सामान्य सलाहकार (जीसी) के लिए ड्यूश बान इंजीनियरिंग (डीबीईसी)-हिल इंटरनेशनल को रखा गया है जोकि निर्माण कार्य पर नजर रखेगी। पहले चरण के निर्माण के लिए दिलीप बिल्डकॉन लिमिटेड और रंजीत बिल्डकॉन लिमिटेड की संयुक्त साझेदारी कंपनी को सिविल कार्य का ठेका दिया गया है। पहले चरण में मिलेनियम सिटी मेट्रो स्टेशन, सेक्टर-45, साइबर पार्क, सेक्टर-47, सुभाष चौक, सेक्टर-48, सेक्टर-72 ए, हीरो होंडा चौक, उद्योग विहार फेज-6, सेक्टर-10, सेक्टर-37, बसई गांव, सेक्टर-9, द्वारका एक्सप्रेसवे (सेक्टर 101) शामिल है।
विज्ञापन


पाइल टेस्टिंग और पिलर के निर्माण को लेकर तैयारी
पहले चरण में सेक्टर-44 में पाइल टेस्टिंग का कार्य हो चुका है। सेक्टर-31 के पास यह कार्य चल रहा है। इसके अलावा सेक्टर-45 के पास भी पाइल टेस्टिंग के लिए बैरिकेडिंग की जा चुकी है। सेक्टर-44 के पास पिलर निर्माण के लिए बैरिकेडिंग कर दी गई है लेकिन अभी पिलर के निर्माण का काम शुरू नहीं हुआ है। जीएमआरएल के एमडी डॉ. चंद्रशेखर खरे ने सोमवार को मेट्रो परियोजना का मुआयना किया और कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें