फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: चार महीने बाद भी अधूरा सड़क निर्माण, स्थानीय लोगों ने जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लॉक बिछाने का काम नहीं किया शुरू, रोड़ी-पत्थरों से बढ़ी परेशानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। सेक्टर-99ए में गढ़ी सीएचसी से गढ़ी गोपालपुर रोड तक सड़क निर्माण का काम तय समय पर पूरा नहीं हो सका है। नगर निगम मानेसर ने इस सड़क का वर्क ऑर्डर 19 फरवरी को जारी किया था, जबकि निर्माण कार्य 13 मार्च से शुरू हुआ था लेकिन चार महीने से अधिक समय बीत जाने के बाद भी सड़क पर ब्लॉक बिछाने का काम शुरू नहीं किया गया है।

सेक्टर-99ए अभय ने बताया कि सड़क पर केवल रोड़ी और पत्थर डालकर छोड़ दिए गए हैं। इससे दोपहिया वाहन चालकों, साइकिल सवारों और पैदल चलने वाले लोगों को काफी परेशानी हो रही है। सड़क ऊबड़-खाबड़ होने के कारण हर दिन लोगों को संभलकर निकलना पड़ता है। बारिश के दौरान यह परेशानी और बढ़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निवासी सुमित व राहुल ने बताया कि पिछले चार से पांच महीने से उन्हें खराब सड़क के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रोजाना इस रास्ते से गुजरने वाले लोगों को धूल, पत्थरों और खराब रास्ते के कारण परेशानी झेलनी पड़ रही है। स्थानीय निवासियों ने नगर निगम से मांग की है कि सड़क निर्माण का काम जल्द पूरा कराया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके। उनका कहना है कि यदि निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए तो क्षेत्र के हजारों लोगों की आवाजाही आसान हो जाएगी और लंबे समय से बनी परेशानी खत्म हो सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें