गुरुग्राम। बालवाटिका-3 के विद्यार्थियों का वन स्कूल एप और एमआईएस पोर्टल पर डाटा अपडेट करने की आज अंतिम तिथि है। मौलिक शिक्षा निदेशालय ने सरकारी स्कूलों को विद्यार्थियों के बैंक खाते, परिवार पहचान पत्र और अन्य जरूरी जानकारी पोर्टल पर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। वर्ष 2026-27 में वर्दी, स्कूल बैग और स्टेशनरी भत्ते की राशि डीबीटी के माध्यम से विद्यार्थियों के बैंक खातों में भेजी जाएगी। विभाग ने कहा है कि सही डाटा अपलोड नहीं होने पर विद्यार्थी योजना के लाभ से वंचित हो सकते हैं। ऐसे में संबंधित अधिकारियों और स्कूल प्रमुखों की जिम्मेदारी तय की जाएगी। संवाद