गुरुग्राम। दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेस-वे स्थित शंकर चौक फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक को काफी चोट लगी। हादसे के बाद आरोपी चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया इसलिए उसकी पहचान नहीं हो सकी। उद्योग विहार थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मूलरूप से यूपी के बिजनौर निवासी विनय चमोली (29) ने बताया कि वह नई दिल्ली के तुगलकाबाद एक्सटेंशन में रहता है। 10 जुलाई की रात सेक्टर-18 से अपने दोस्त रितेश धानिक के साथ बाइक से दिल्ली जा रहे थे। शंकर चौक फ्लाईओवर पर पहुंचने पर पीछे से तेज रफ्तार में आई कार ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिर गए। इसके बाद पीछे से आ रहे एक कार चालक ने दोनों को मेदांता अस्पताल में दाखिल कराया। शनिवार को पुलिस ने घायल के बयान पर मामला दर्ज किया। ब्यूरो