फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: रोल बॉल चैंपियनशिप में आरकेएसए और केएसए बने विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
चयनित खिलाड़ी राज्य चैंपियनशिप में करेंगे प्रतिनिधित्व
विज्ञापन





संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। पालम विहार स्थित डीपीएसजी स्कूल में रविवार को जिला रोल बॉल एसोसिएशन की ओर से 10वीं जिला रोल बॉल चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। बालक एवं बालिका वर्ग की इस प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों और अकादमियों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। खिलाड़ियों ने रोल बॉल में गति, कौशल, अनुशासन और टीम भावना का प्रदर्शन करते हुए मुकाबलों में दमखम दिखाया।



बालक वर्ग में आरकेएसए ने प्रथम स्थान हासिल कर जिला चैंपियनशिप अपने नाम की। ब्लू बेल्स मॉडल स्कूल की टीम दूसरे और ब्लू बेल्स पब्लिक स्कूल की टीम तीसरे स्थान पर रही। वहीं, बालिका वर्ग में केएसए ने पहला स्थान हासिल किया। ब्लू बेल्स मॉडल स्कूल दूसरे और ब्लू बेल्स पब्लिक स्कूल तीसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन




प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर आगामी राज्य स्तरीय रोल बॉल चैंपियनशिप के लिए जिला टीम का चयन किया जाएगा। चयनित खिलाड़ी राज्य स्तर पर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कल्याण सिंह त्यागी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए विजेता टीमों को बधाई दी। गुरुग्राम जिला रोल बॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष गजराज नाहरवाल, महासचिव राज कपूर और उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद ने भी खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें