फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: रेया गुप्ता और आद्या गुप्ता ने जीता स्वर्ण पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरुग्राम।
जिले की रेया गुप्ता और आद्या गुप्ता ने जयपुर इक्वेस्ट्रियन चैंपियनशिप 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। दोनों बहनें जिले एक निजी स्कूल की छात्राएं हैं। रेया ने शो जम्पिंग में और आद्या ने ओपन हैक्स कैटेगरी में स्वर्ण पदक हासिल किया।
विज्ञापन



प्रतियोगिता में देशभर की प्रमुख इक्वेस्ट्रियन अकादमियों ने भाग लिया, जिनमें एमपी स्टेट इक्वेस्ट्रियन एकेडमी (भोपाल), जीजी इक्वेस्ट्रियन (गुरुग्राम) और जयपुर की कई अकादमियां शामिल थीं। चैंपियनशिप में 10 वर्ष से कम, सब-जूनियर, जूनियर, यंग राइडर और ओपन जैसी आयु वर्ग की श्रेणियां थीं, जिनमें शो जम्पिंग, ड्रेसाज, हैक्स और इवेंटिंग जैसी प्रतिस्पर्धाएं हुईं। कार्यक्रम का आयोजन कैप्टन भगिरथ की ओर किया गया, जो दो बार एशियन गेम्स में पदक विजेता रह चुके हैं। प्रतियोगिता का मूल्यांकन कैप्टन राठौर और कैप्टन गुलाब ने किया। अखिल भारतीय शिक्षक संघ के कार्यकारी महासचिव विनोद ठाकरान ने दोनों बहनों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें