फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में मिला तीन दिन से लापता पूर्व सैनिक का शव

विज्ञापन
पूर्व सैनिक का शव मिलने के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीण। - फोटो : Gurgaon
विज्ञापन
फर्रुखनगर। रामजी लाल की ढाणी में तीन दिन से लापता पूर्व सैनिक का शव सड़ी अवस्था में मिला है। सोमवार को खेत में गए व्यक्ति को बदबू आने के बाद उसने पुलिस को सूचना दी। मामले में पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

गांव खुर्रमपुर रामजी लाल की ढाणी निवासी अशोक कुमार ने बताया कि उसके पिता पूर्व सैनिक धर्मपाल (65) चार सितंबर को पशुओं का चारा लेने खेत में गए थे। इसके बाद देर रात तक नहीं लौटे। काफी तलाश करने के बाद उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर गुमशुदगी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। थाना प्रभारी सवित कुमार ने बताया कि सोमवार सुबह गांव खुर्रमपुर निवासी जिले सिंह के खेत में एक व्यक्ति का शव होने की सूचना मिली। जांच करने पर शव की पहचान पूर्व सैनिक धर्मपाल के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा साथ ही जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें