फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: विभाजन की त्रासदी को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का लिया संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। भाजपा ने 14 अगस्त को आयोजित होने वाले विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया। गुरुग्राम स्थित गुरुकमल कार्यालय में हुई बैठक में मुख्यमंत्री नायब सैनी और प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता सहित वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। मुख्यमंत्री सैनी ने इसे भारत के इतिहास की सबसे बड़ी मानवीय त्रासदी बताया और कांग्रेस पर विभाजनकारी चरित्र का आरोप लगाया। अर्चना गुप्ता ने युवाओं को इतिहास के सही तथ्यों से अवगत कराने का आह्वान किया।
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस भारत के इतिहास की सबसे बड़ी मानवीय त्रासदी को स्मरण करने और उससे सीख लेने का दिन है। उन्होंने कहा कि वर्ष 1947 में देश के विभाजन ने करोड़ों लोगों का जीवन बदल दिया था। लाखों परिवार उजड़ गए और अनगिनत लोगों को अपना घर-बार छोड़ना पड़ा।
विज्ञापन



विभाजन की त्रासदी और कांग्रेस पर आरोप
प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता ने कहा कि 1947 का विभाजन भारत के इतिहास की सबसे बड़ी मानवीय त्रासदियों में से एक था। लाखों परिवार उजड़ गए, मातृशक्ति पर अत्याचार हुए और रक्तरंजित शवों से भरी ट्रेनें भारत पहुंचीं। उन्होंने कहा कि तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू और कांग्रेस के सत्ता के प्रति मोह के कारण देश को विभाजन की विभीषिका झेलनी पड़ी।


पेपर लीक पर सख्त कानून और युवाओं से संवाद
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने हाल में हुए आंदोलन पर बोलते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में कितने पेपर लीक हुए, इसका हिसाब देश जानता है। सैनी ने कहा कि एक समय था जब छात्र परीक्षा देने निकलते थे तो उन्हें भरोसा नहीं होता था कि परीक्षा होगी या नहीं, और कई बार केंद्र पहुंचने पर पता चलता था कि पेपर लीक हो चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेपर लीक की घटनाओं पर तत्काल सख्त जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन



राष्ट्र निर्माण और एकता का संकल्प
राज्यसभा सांसद संजय भाटिया ने कहा कि विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस केवल अतीत को याद करने का नहीं, बल्कि देश की एकता और अखंडता के प्रति संकल्प दोहराने का दिन है। कार्यक्रम संयोजक बोधराज सीकरी ने कहा कि विभाजन की पीड़ा आने वाली पीढ़ियों के लिए एक बड़ी सीख है। 6 अगस्त को मुख्यमंत्री नायब सैनी स्वयं एक लाख युवाओं से सीधा संवाद करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें