फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: जर्जर सड़क से परेशान निवासियों ने पीएमओ का खटखटाया दरवाजा

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


- माउंट ओलंपस स्कूल के पास गड्ढों से भरी सड़क बनी जानलेवा



संवाद न्यूज एजेंसी

बादशाहपुर। सेक्टर 79 स्थित माउंट ओलंपस स्कूल के पास 24 मीटर चौड़ी मुख्य सड़क की बदहाली और खतरनाक गड्ढों से तंग स्थानीय निवासियों ने प्रधानमंत्री कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई है। निवासियों का आरोप है कि स्थानीय प्रशासन से बार-बार गुहार लगाने के बावजूद जब कोई समाधान नहीं निकला, तो उन्हें यह कड़ा कदम उठाना पड़ा।

इस सड़क से रोजाना लगभग 10000 लोग और करीब 3000 स्कूली बच्चे आते-जाते हैं। बारिश के दिनों में सड़क पर करीब 3 फीट तक पानी भर जाता है, जिससे गहरे गड्ढे छिप जाते हैं। ऐसे में स्कूल बसों और अन्य वाहनों के पलटने का गंभीर खतरा बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय मैप्सको माउंटविले सोसाइटी और बेस्टेक एल्टुरा सोसाइटी के प्रतिनिधियों का कहना है कि यह सड़क साल 2020 में निजी बिल्डरों द्वारा बनाई गई थी। हालांकि, आसपास चल रही निर्माण गतिविधियों के कारण भारी डंपरों और ट्रकों की लगातार आवाजाही ने पिछले तीन वर्षों में सड़क को पूरी तरह जर्जर बना दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें