फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सोसाइटियों में भरे पानी को निकालने में जुटे रहे निवासी

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। शहर की विभिन्न सोसाइटियों के निवासियों को सुबह की बारिश के कारण काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। बिजली इंफ्रास्ट्रक्चर पानी से प्रभावित नहीं हो, इसके प्रयास में लोग दिनभर जुटे रहे। लोगों ने मशीन के सहारे पानी की निकासी कराई। कई इलाकों में ड्रेन लाइन नहीं होने के कारण सोसाइटियों से पानी निकालकर सड़क और ग्रीन बेल्ट पर फेंका गया। कुछ जगहों पर सड़क का पानी बहकर सोसाइटियों के परिसर में घुस गया।
विज्ञापन

सेक्टर-102 स्थित इंपीरियल गार्डन ने आरडब्ल्यूए उपाध्यक्ष सुनील सरीन ने बताया कि द्वारका एक्सप्रेसवे की सोसाइटियों के पास की सड़कों पर काफी पानी जमा हो गया। सेक्टर-102 में ज्वाॅय विले सोसाइटी के बेसमेंट में पानी गया। सेक्टर-69 स्थित ट्यूलिप आइवरी सोसाइटी के आरडब्ल्यूए महासचिव सुनील जैन ने बताया कि सोसाइटी के बाहर नदी की तरह पानी बहता रहा। गनीमत रही कि बेसमेंट में पानी नहीं आया।
सेक्टर-70ए स्थित बीपीटीपी एस्टेयर गार्डन सोसाइटी के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष जसवंत राव ने बताया कि सेक्टर-69 से 70 में ड्रेन लाइन नहीं है। बारिश के बाद सोसाइटी के बेसमेंट समेत कई हिस्से में पानी जमा हो गया था। शाम तक लोग मशीन से पानी निकालने में जुटे रहे। द राइज के सिद्धार्थ गुप्ता ने बताया कि सोसाइटी में तीन फीट तक पानी भरा था। इसे हटाने में दिन भर जुटे रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें