फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: एआईटी चौक पर जलभराव की समस्या से मिलेगी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
600 एमएम आरसीसी पाइप की दो लाइनें बिछीं
विज्ञापन

बारिश का पानी सीधे क्रीक नंबर-4 तक पहुंचेगा

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ने एआईटी चौक पर ड्रेनेज व्यवस्था को और मजबूत किया है। इसके तहत 600 एमएम आरसीसी पाइप की दो लाइनों वाली 300 मीटर लंबी अतिरिक्त स्टॉर्म वाटर ड्रेन तैयार की गई है। इससे बारिश के दौरान पानी की निकासी तेज होगी और ट्रैफिक बाधित नहीं होगा।
जीएमडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीसी मीणा ने बताया कि एआईटी चौक शहर के प्रमुख जलभराव वाले स्थानों में शामिल रहा है। इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए ड्रेनेज नेटवर्क की क्षमता बढ़ाई गई है। नया स्टॉर्म वाटर ड्रेन सेक्टर-54/55 मास्टर रोड स्थित पुलिस पोस्ट के पास से शुरू होकर स्मृति वाटिका पार्क के रास्ते क्रीक नंबर-4 से जुड़ती है। इससे अरावली की पहाड़ियों और सनसिटी क्षेत्र से आने वाला वर्षा जल सीधे क्रीक तक पहुंच सकेगा। ड्रेनेज व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए छह नए सतही जल निकासी चैनल भी तैयार किए गए हैं। इनमें तीन एआईटी चौक की रोटरी के आसपास और तीन पुलिस पोस्ट के पास बनाए गए हैं। इसके अलावा विभिन्न स्थानों पर नई रोड गलियां (इनलेट) भी विकसित की जा रही हैं ताकि पानी तेजी से निकल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीएमडीए के अनुसार यह कार्य पहले से विकसित ड्रेनेज नेटवर्क का विस्तार है। इससे पहले एआईटी चौक के दोनों ओर 1,100 मीटर लंबा सतही नाला तथा एआईटी चौक से घाटा तक 1,900 मीटर लंबी मास्टर स्टॉर्म वाटर ड्रेन बनाई जा चुकी है। यह पूरा नेटवर्क आगे सदर्न पेरिफेरल रोड (एसपीआर) के साथ लेग-3 (बादशाहपुर ड्रेन) में जाकर मिलता है। सीईओ ने बताया कि यह कार्य जीएमडीए की शहरव्यापी मानसून तैयारी योजना का हिस्सा है। इसके तहत जलभराव वाले सभी प्रमुख स्थानों पर सफाई, ड्रेनेज कनेक्टिविटी, रोड गलियों के निर्माण और नए स्टॉर्म वाटर इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें