फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: जिला परिषद विकास भवन का निर्माण शुरू, ग्रीन बिल्डिंग मॉडल की तर्ज पर बनेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
सभी प्रमुख कार्यालय होंगे एक जगह संचालित, 73.65 करोड़ होंगे खर्च
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। पंचायती राज विभाग का बहुप्रतीक्षित जिला परिषद विकास भवन आकार लेने लगा है। करीब 73.65 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस भवन का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। सिविल लाइंस क्षेत्र में करीब दो एकड़ भूमि पर बनने वाला यह भवन ग्रीन बिल्डिंग की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। इसके निर्माण के बाद विभाग के सभी प्रमुख कार्यालय एक ही छत के नीचे संचालित होंगे।
पंचायती राज विभाग के कार्यकारी अभियंता अजय शर्मा ने बताया कि निर्माण एजेंसी ने बेसमेंट का कार्य शुरू कर दिया है। भवन में वाहनों की पार्किंग के लिए तीन बेसमेंट बनाए जाएंगे। इसके ऊपर ग्राउंड फ्लोर सहित पांच मंजिल का निर्माण होगा। भवन को ऊर्जा दक्ष और पर्यावरण अनुकूल बनाने के लिए ग्रीन बिल्डिंग के मानकों के अनुरूप विकसित किया जाएगा। नए विकास भवन में सीईओ पंचायती राज, अधीक्षण अभियंता के दो कार्यालय, बीडीपीओ, डीडीपीओ, पंचायती राज के कार्यकारी अभियंता, जिला परिषद चेयरपर्सन का कार्यालय, कॉन्फ्रेंस हॉल सहित विभाग की विभिन्न शाखाओं को स्थान दिया जाएगा। इससे विभागीय कार्यों में समन्वय बढ़ेगा और लोगों को अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्तमान में पंचायती राज विभाग के कार्यालय सिविल लाइंस, लघु सचिवालय और समेत अलग-अलग स्थानों से संचालित हो रहे हैं। पुराने तहसील परिसर स्थित पंचायत विभाग का भवन जर्जर होने के कारण पहले ही ध्वस्त किया जा चुका है। ऐसे में नए जिला परिषद विकास भवन के बनने से विभाग को आधुनिक कार्यालय परिसर मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें