फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बंधवाड़ी के कूड़े के पहाड़ से 2027 तक मिलेगी मुक्ति, सोहना में बनेगा नया प्लांट

विज्ञापन
विज्ञापन
निगम आयुक्त ने निस्तारण प्रक्रिया और नए प्लांट को लेकर बैठक ली
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। बंधवाड़ी लैंडफिल साइट पर वर्षों से जमा कूड़े के पहाड़ को खत्म करने की कवायद तेज हो गई है। नगर निगम आयुक्त ने बंधवाड़ी में कूड़ा निस्तारण की प्रक्रिया और भविष्य में बनने वाले नए प्लांट को लेकर अधिकारियों की बैठक ली। इसमें संयुक्त आयुक्तों के साथ कचरे के निस्तारण की मौजूदा स्थिति, कार्ययोजना और आगामी परियोजनाओं पर चर्चा की गई। निगम का लक्ष्य वर्ष 2027 तक बंधवाड़ी में जमा पुराने कचरे का पूरी तरह निस्तारण करना है।
नगर निगम की योजना के अनुसार, सोहना में प्रस्तावित नए कूड़ा निस्तारण प्लांट के तैयार होने के बाद बंधवाड़ी पर कचरे का दबाव कम होगा। नए प्लांट में कचरे के निस्तारण की व्यवस्था होने से बंधवाड़ी में जमा पुराने कचरे को तेजी से खत्म करने में मदद मिलेगी। इसके लिए निगम स्तर पर निस्तारण की प्रक्रिया और संबंधित परियोजनाओं को गति देने पर जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन

बंधवाड़ी लैंडफिल साइट लंबे समय से गुरुग्राम और फरीदाबाद के कचरे के निस्तारण की बड़ी चुनौती बनी हुई है। यहां जमा पुराने कचरे के कारण पर्यावरण और आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में निगम के सामने केवल रोजाना निकलने वाले कचरे का प्रबंधन ही नहीं, बल्कि वर्षों से जमा कचरे का स्थायी समाधान करना भी बड़ी चुनौती है।
नगर निगम आयुक्त ने अधिकारियों को कूड़ा निस्तारण से जुड़ी योजनाओं पर गंभीरता से काम करने और निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। अब नए प्लांट के निर्माण और बंधवाड़ी में पुराने कचरे के निस्तारण की रफ्तार पर निगम की नजर रहेगी।
विज्ञापन



नगर निगम गुरुग्राम के क्षेत्र से निकलने वाले कूड़े के नए प्लांट के लिए सोहना क्षेत्र में जगह तय हो चुकी है। जल्द ही वहां पर कूड़ा डालने की व्यवस्था की जाएगी। इसके साथ ही बंधवाड़ी कूड़ा निस्तारण की प्रक्रिया तेज करने के आदेश दिए गए हैं।
- डॉ. पंकज यादव, आयुक्त, नगर निगम, गुरुग्राम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें