फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: रेजांगला के शहीदों की वीरगाथा पर बनी एनिमेशन फिल्म, विनोद राठौड़ ने दी आवाज

विज्ञापन
विज्ञापन
गीतकार रवि यादव ने अपनी कविता के जरिए 1962 के युद्ध के वीरों को दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। 1962 के भारत-चीन युद्ध में रेजांगला चौकी पर 120 अहीर सैनिकों की वीरता को अब एनिमेशन फिल्म के जरिए जीवंत किया गया है। निर्माता और गीतकार रवि यादव की इस फिल्म में उनकी कविता को बॉलीवुड गायक विनोद राठौड़ ने आवाज दी है।
रवि यादव बताते हैं कि 18 नवंबर 1962 को मेजर शैतान सिंह भाटी के नेतृत्व में 120 अहीर सैनिकों ने 18 हजार फीट की ऊंचाई और माइनस 40 डिग्री तापमान में चीन के 3,000 आधुनिक हथियारों से लैस सैनिकों का मुकाबला किया था। सीमित गोला-बारूद और पुराने हथियारों के बावजूद भारतीय जवानों ने 1,400 चीनी सैनिकों को मार गिराया। इस युद्ध में 114 भारतीय सैनिक शहीद हुए, लेकिन उन्होंने चौकी पर चीन का कब्जा नहीं होने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस वीरता के लिए टुकड़ी को एक परमवीर चक्र, आठ वीर चक्र, चार सेना मेडल और एक अति विशिष्ट सेवा मेडल मिला। सरकार ने उन्हें ''शूरवीरों में अति शूरवीर, वीर अहीर'' की उपाधि दी। उनकी याद में लेह-लद्दाख में अहीरधाम स्मारक भी बनवाया गया।
रवि यादव ने बताया कि फिल्म निर्माण के दौरान उनकी मुलाकात युद्ध में जीवित बचे कैप्टन रामचंद्र यादव और सेना मेडल प्राप्त निहाल सिंह यादव से भी हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें