फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम के लिए रिहर्सल शुरू

विज्ञापन
गुरुग्राम के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के लिए ड्रम का अभ्यास करते बच्च - फोटो : Gurgaon
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम के लिए रिहर्सल शुरू
विज्ञापन

गुरुग्राम। स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा स्वतंत्रता दिवस को हर्षोल्लास से मनाए जाने को लेकर योजनाबद्ध तरीके से तैयारी शुरू कर दी गई है। इसी के तहत शिक्षा विभाग के निर्देश पर बुधवार को ताऊ देवीलाल स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस पर प्रस्तुत किए जाने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा को अंतिम रूप देते हुए रिहर्सल कराई गई। रिहर्सल की शुरुआत जिला शिक्षा अधिकारी प्रेम लता यादव ने कराई। रिहर्सल में करीब 20 स्कूलों के तीन हजार बच्चों ने भाग लिया।
दरअसल, स्वतंत्रता दिवस पर होने वाले जिला स्तरीय समारोह के जश्न की तैयारियां जारी है। इस दौरान होने वाले देशभक्ति कार्यक्रमों को लेकर शिक्षा अधिकारियों की मौजूदगी में स्कूली छात्रों ने प्रस्तुति दी। प्रस्तुति के आधार पर अधिकारियों की ओर से टीमों को जरूरी निर्देश और सुधार के सुझाव भी दिए गए। सहायक जिला शिक्षा अधिकारी जगदीश ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा सामूहिक पीटी, डंबल व परेड बच्चों द्वारा किया जाएगा, जिसको लेकर रिहर्सल शुरू कर दिया गया है। रंग रंगारंग कार्यक्रम के लिए स्कूलों में भी तैयारी शुरू कर दी गई हैं। देशभक्ति एवं फोक गीतों पर आधारित इन कार्यक्रमों को प्रस्तुत करने के लिए छात्रों में भी उत्साह का वातावरण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनुपस्थित रहे पीटीआई से मांगा जाएगा जवाब
रिहर्सल के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी ने वहां मौजूद सभी पीटीआई को भी बच्चों के साथ रिहर्सल करने के लिए कहा। इसके साथ ही उन्होंने सभी को चेतावनी दी कि जो भी पीटीआई रिहर्सल में अनुपस्थित होगा उसे नोटिस भेज कर जवाब मांगा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें